पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 30,26,483 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.14 करोड़ (97,14,38,553) के पार पहुंच गया है। इसे 95,66,873 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,75,695
दूसरी खुराक
90,66,113
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,61,142
दूसरी खुराक
1,54,84,841
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
39,11,64,632
दूसरी खुराक
10,81,79,876
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
16,72,35,490
दूसरी खुराक
8,52,83,655
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,54,86,278
दूसरी खुराक
6,08,00,831
योग
97,14,38,553
पिछले 24 घंटों में 19,391 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,82,100 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।
लगातार 110 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 16,862 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।
इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,03,678 है, जो 216 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.60 प्रतिशत हैं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,80,148 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.88 करोड़ से अधिक (58,88,44,673) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 112 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.43 प्रतिशत है। वह भी पिछले 46 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 129 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
एमजी/एएम/एनके
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.