पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 12,05,162 लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 97.79 करोड़ (97,79,47,783) के पार पहुंच गया। इसे 96,88,300 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।
आज प्रातः सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्योरा इस प्रकार हैः
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,75,864
दूसरी खुराक
90,77,901
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,61,949
दूसरी खुराक
1,55,20,467
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
39,31,57,500
दूसरी खुराक
11,07,36,109
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
16,77,59,306
दूसरी खुराक
8,60,28,053
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,57,36,587
दूसरी खुराक
6,11,94,047
योग
97,79,47,783
पिछले 24 घंटों में 19,582 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,34,39,331 है।
परिणामस्वरूप भारत की रिकवरी दर इस समय 98.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।
लगातार 113 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।
पिछले 24 घंटों में कुल 13,596 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये, जो 230 दिनों में न्यूनतम स्तर पर हैं।
इस समय सक्रिय केसलोड दो लाख के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। वह वर्तमान में 1,89,694 है, जो 221 में दिनों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजीटिव मामलों का इस समय 0.56 प्रतिशत हैं।
देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 9,89,493 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 59.19 करोड़ से अधिक (59,19,24,874) जांचें की गईं हैं।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजीटिविटी दर इस समय 1.37 प्रतिशत है, जो पिछले 115 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजीटिविटी दर 1.37 प्रतिशत है। वह भी पिछले 49 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 132 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
एमजी/एमएम/एकेपी/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.