पिछले 24 घंटों में 66,85,415 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 94 करोड़ (94,70,10,175) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,12,314 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,75,111
दूसरी खुराक
90,09,217
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,58,542
दूसरी खुराक
1,53,22,290
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
38,25,40,056
दूसरी खुराक
10,03,92,940
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
16,50,14,727
दूसरी खुराक
8,25,22,470
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,42,27,722
दूसरी खुराक
5,92,47,100
कुल
94,70,10,175
पिछले 24 घंटों में 23,624 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.99% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002EH81.jpg
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 105 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 18,166 नए मरीज सामने आए हैं।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003K88J.jpg
वर्तमान में 2,30,971 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 208 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.68 प्रतिशत हैं।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004DAFF.jpg
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12,83,212 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.25 करोड़ (58,25,95,693) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.57 प्रतिशत है जो पिछले 107 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 41 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 124 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050W16.jpg
***********
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.