पिछले 24 घंटों में 46,57,679 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 95 करोड़ (95,19,84,373) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 92,57,689 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,75,239
दूसरी खुराक
90,23,632
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,58,791
दूसरी खुराक
1,53,58,849
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
38,42,48,233
दूसरी खुराक
10,19,06,145
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
16,55,10,602
दूसरी खुराक
8,31,07,859
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
10,45,16,927
दूसरी खुराक
5,95,78,096
कुल
95,19,84,373
पिछले 24 घंटों में 21,563 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,32,93,478 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.00% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 106 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 18,132 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 2,27,347 सक्रिय रोगी हैं। ये पिछले 209 दिनों में सबसे कम हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.67 प्रतिशत हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,35,797 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 58.36 करोड़ (58,36,31,490) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.53 प्रतिशत है जो पिछले 108 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.75 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 42 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 125 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.