एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, भारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 71,61,760 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.46 करोड़ (68,46,69,521) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 71,39,683 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,60,742
दूसरी खुराक
84,73,611
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,83,29,504
दूसरी खुराक
1,35,42,999
18-44 वर्ष आयु समूह
पहली खुराक
27,04,12,926
दूसरी खुराक
3,36,97,606
45-59 वर्ष आयु समूह
पहली खुराक
13,60,64,549
दूसरी खुराक
5,77,46,049
60 वर्ष से अधिक आयु
पहली खुराक
8,93,79,209
दूसरी खुराक
4,66,62,326
कुल
68,46,69,521
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 38,091 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.42% है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 70 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 42,766 नए मामले सामने आए।
वर्तमान में सक्रिय मामले 4,10,048 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.24% हैं।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,47,476 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53 करोड़ (53,00,58,218) जाँच की गई हैं।
देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 72 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.62 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.45 प्रतिशत है। लगातार 90 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एसएस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.