भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 71.65 करोड़ से अधिक

भारत में कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 71.65 करोड़ से अधिक

पिछले 24 घंटों में 86,51,701 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 71.65 करोड़ (71,65,97,428) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है। इन उपलब्धि को 73,56,173 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:

 

एचसीडब्ल्यू

पहली खुराक

1,03,62,250

दूसरी खुराक

85,38,334

 

एफएलडब्ल्यू

पहली खुराक

        1,83,34,029       

दूसरी खुराक

1,37,98,266

 

18-44 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

28,64,51,739

दूसरी खुराक

3,87,13,940

 

45-59 वर्ष आयु समूह

पहली खुराक

14,03,00,422

दूसरी खुराक

6,05,11,083

 

60 वर्ष से अधिक आयु

पहली खुराक

9,14,48,566

दूसरी खुराक

4,81,38,799

कुल

71,65,97,428

 

केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले 24 घंटों में 40,567 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,23,04,618 हो गई है।

परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.48% है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 74 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 43,263 नए मामले सामने आए।

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,93,614 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.19% हैं।

देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,17,639 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53.68 करोड़ (53,68,17,243) जाँच की गई हैं।

देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 76 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.43 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर  लगातार पिछले 10 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 94 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

****

एमजी/एएम/एजे

G News Portal G News Portal
63 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.