पिछले 24 घंटों में 63,97,972 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 77.24 करोड़ (77,24,25,744) से अधिक हो गया। इन उपलब्धि को 77,78,319 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार संचयी आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,66,108
दूसरी खुराक
86,55,036
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,83,41,064
दूसरी खुराक
1,42,56,730
18-44 वर्ष आयु समूह
पहली खुराक
31,20,61,294
दूसरी खुराक
5,05,68,273
45-59 वर्ष आयु समूह
पहली खुराक
14,69,74,803
दूसरी खुराक
6,56,47,680
60 वर्ष से अधिक आयु
पहली खुराक
9,48,63,636
दूसरी खुराक
5,06,91,120
कुल
77,24,25,744
केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पिछले 24 घंटों में 37,950 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,25,98,424 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.65 % है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 82 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 34,403 नए मामले सामने आए।
वर्तमान में सक्रिय मामले 3,39,056 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.02% हैं।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,27,420 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 54.92 करोड़ (54,92,29,149) जाँच की गई हैं।
देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 84 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 1.97 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.25 प्रतिशत है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर लगातार पिछले 18 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और 101 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.