पिछले 24 घंटों में 96,46,778 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 81.85 करोड़ (81,85,13,877) के पार पहुंच गया है। इस उपलब्धि को 80,35,135 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल आंकड़ों के विवरण में शामिल हैं:
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,03,69,386
दूसरी खुराक
87,50,107
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,83,46,016
दूसरी खुराक
1,45,66,593
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
33,12,97,757
दूसरी खुराक
6,26,66,347
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
15,20,67,152
दूसरी खुराक
7,00,70,609
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
9,74,87,849
दूसरी खुराक
5,28,92,011
कुल
81,85,13,827
पिछले 24 घंटों में 34,469 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.75% है।
केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 86 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
पिछले 24 घंटे में 26,115 नए मरीज सामने आए हैं।
वर्तमान में 3,09,575 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.92% हैं।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,951 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.50 करोड़ (55,50,35,717) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.08 प्रतिशत है जो पिछले 88 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.85 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 22 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 105 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
एमजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.