पिछले 24 घंटों में 75,57,529 वैक्सीन की खुराक देने के साथ, भारत की टीकाकरण कवरेज सुबह 7 बजे के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार 82.65 करोड़ (82,65,15,754) से अधिक हो गई। इस उपलब्धि को 81,05,030 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
आज प्रातः 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार है:
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,69,831
दूसरी खुराक
87,67,189
एफएलडब्ल्यूएस
पहली खुराक
1,83,46,681
दूसरी खुराक
1,46,16,924
आयु समूह 18-44 वर्ष
पहली खुराक
33,47,62,522
दूसरी खुराक
6,47,24,317
आयु समूह 45-59 वर्ष
पहली खुराक
15,29,73,905
दूसरी खुराक
7,07,83,297
60 वर्ष से अधिक
पहली खुराक
9,79,37,287
दूसरी खुराक
5,32,33,801
कुल
82,65,15,754
पिछले 24 घंटों में 34,167 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,83,741 हो गई है।
परिणामस्वरूप, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.77% है। स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से अब तक के उच्चतम स्तर है।
केंद्र और राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयास से दैनिक नए मामलों की संख्या को 50,000 से कम होना जारी हैं और यह स्थिति लगातार पिछले 87 दिनों से दर्ज की जा रही हैं।
पिछले 24 घंटे में 26,964 नए मामले सामने आए।
वर्तमान में कुल सक्रिय मामले 3,01,989 है। ये सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का मात्र 0.90% हैं। मार्च,2020 के बाद से सक्रिय मामलों की ये सबसे कम संख्या है।
देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,92,395 जाँच की गईं। भारत ने अब तक कुल 55.67 करोड़ (55,67,54,282) जाँच की गई हैं।
जबकि देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 89 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.08% पर रहते हुए 3% से कम है। दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.69% दर्ज की गई है। पिछले 23 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3% से नीचे और पिछले 106 दिनों से निरंतर रूप से 5% से नीचे बनी हुई है।
***
एसजी/एएम/एजे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.