विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग लान्च करेगा  आधिकारिक मोबाइल एप  पर्यटकों की सुरक्षा के लिए होगा पैनिक बटन

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग लान्च करेगा  आधिकारिक मोबाइल एप  पर्यटकों की सुरक्षा के लिए होगा पैनिक बटन

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग लान्च करेगा
 आधिकारिक मोबाइल एप 
पर्यटकों की सुरक्षा के लिए होगा पैनिक बटन
जयपुर, 24 सितम्बर। विदेशी और स्थानीय पर्यटकों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिये विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर पर्यटन विभाग अपना आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन (एप) लान्च करेगा। पर्यटकों को एप के माध्यम से पर्यटन संबंधी सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। मोबाईल एप मे पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक फीचर भी दिया गया है। संकट की स्थिति में पर्यटक इस पैनिक बटन का उपयोग कर सकेगा। जिससे उन्हें त्वरित गति से पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
पर्यटन राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को वर्चुअल रोड शो को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आधिकारिक मोबाइल एप प्ले स्टोर तथा आईओएस पर उपलब्ध होगा। घरेलू, विदेशी और स्थानीय पर्यटकों के लिए यह एप उनकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित रखने में मददगार होगा। साथ ही यह आधिकारिक एप विश्वसनीय और वास्तविक जानकारी प्रदान करेगा।
पर्यटन विभाग के निदेशक श्री निशांत जैन ने बताया कि अक्टूबर से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन को देखते हुए, यह एप पर्यटकों के लिए विशेष लाभकारी होगा। मोबाईल एप में राज्य के किले, महलों, संग्रहालयों, वन और वन्यजीव, रेगिस्तान, झीलों, तीर्थ केंद्रों, पहाड़ियों, हवेलियों और बावड़ियों, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, शादी स्थलों, विरासत होटल जैसे पर्यटकों के आकर्षण से संबंधित जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि इस एप में राज्य संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों के प्रवेश टिकटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी होगी।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.