राजस्थान में भरतपुर के बयाना उपखंड में गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के गाव सहायपुर में ताऊते तूफान की बजह से वह निकले बरसाती नाले में बह गये 7 साल के बच्चे का शव करीब 12 घंटे के बाद गुरुवार को झाड़ियों में फसी स्थिति में पुलिस ने बरामद कर लिया है। मां के साथ खेत से लौटते समय बरसाती नाले में फिसल कर वह गए इस मासूम की मौत के बाद पूरे गांव मे शोक छाया हुआ है। गौरतलब है किताउते तूफान के प्रभाब से भरतपुर जिले में बुधवार को पूरे दिन बारिश का दौर जारी रहा तथा नाले और छोटे कुंड पूरी तरह उफान पर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायपुर गांव की महिला बबीता बुधवार को अपने सात साल के बच्चे शुभम के साथ खेत से आ रही थी बारिश होने के कारण शुभम का पैर नाले में फिसल गया और वह नाले में बह गया। मां ने उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उसे पकड़ न पाई। घटना के बाद ग्रामीण और शुभम के परिजनो ने मौके पर पहुंच शुभम की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बताया गया कि उपखंड प्रशासन ब थाना पुलिस की सूचना पर रात में ही जिला मुख्यालय से मोके पर पहुची एनडीआरएफ की टीम को कोई सफलता नही मिल सकी लेकिन आज सुबह जाकर जब ग्रामीणों ने देखा तो बच्चे का शव झाड़ियों में फंसा हुआ था। तीन भाई बहनों में सबसे बड़े शुभम के पिता उदय सिंह मजदूरी का काम करते हैं। उसकी 4 साल की छोटी बहन शिवानी और 2 साल का छोटा भाई दीनू है। शुभम की मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.