तबादले:अगले सप्ताह तक हो सकते हैं सैकंड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर

तबादले:अगले सप्ताह तक हो सकते हैं सैकंड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर

तबादले:अगले सप्ताह तक हो सकते हैं सैकंड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर
बीकानेर
शिक्षा विभाग में कार्यरत सेकंड ग्रेड शिक्षकों के तबादले अगले सप्ताह तक होने की संभावना है। राज्य सरकार ने तबादलों की छूट 14 अगस्त तक दे रखी है। जिसमें अब सप्ताह भर का समय शेष है। तबादलों के लिए करीब 19 हजार सेकंड ग्रेड शिक्षकों ने आवेदन कर रखा है। शिक्षा निदेशालय स्तर पर इनकी एप्लीकेशन की छंटनी का काम कर लिया गया है।

इनके ट्रांसफर का निर्णय जयपुर से होना है। शिक्षा मंत्री ने भी ट्रांसफर के लिए अधिकारियों से हाल ही में फीडबैक लिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक सेकंड ग्रेड शिक्षकों की तबादला सूची जारी हो सकती है। हालांकि थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मौका मिलने की संभावनाएं कम नजर आ रही है।

शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक हैं। इनके तबादलों को बार बार टाला जा रहा है। वहीं शिक्षा विभाग की ओर से भी फिलहाल तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.