निर्वाचन विभाग के नवाचार ‘‘सी-विजिल एप‘‘से बढ़ रही पारदर्शिता चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही

निर्वाचन विभाग के नवाचार ‘‘सी-विजिल एप‘‘से बढ़ रही पारदर्शिता चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही

Description

निर्वाचन विभाग के नवाचार ‘‘सी-विजिल एप‘‘से बढ़ रही पारदर्शिताचुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत पर 100 मिनट में होगी कार्यवाही जयपुर, 29 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने कहा है कि उदयपुर की वल्लभनगर तथा प्रतापगढ़ जिले की धरियावाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में आचार संहिता की पालना सुनिश्चित की जा रही है। आचार संहिता लागू होने के दिन से ही मोबाइल एप्लीकेशन सी-विजिल (C-VIGIL) भी सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो उसकी शिकायत विधानसभा क्षेत्र का कोई भी मतदाता ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। ऎसे दर्ज हर मामले पर 100 मिनट के अंदर एक्शन लिया जा रहा है।कैसे काम करता है सी-विजिल (C-VIGIL) मोबाइल एप इस मोबाइल एप को किसी भी एंड्रॉइड फोन पर प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस पर मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन और ओटीपी द्वारा इसका वेरीफिकेशन किया जाता है। वेरीफिकेशन के बाद पोस्टर, बैनर, गाड़ियों के दुरुपयोग, अवैध शराब या रुपये बांटने जैसी आचार संहिता के उल्लंघन की कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप पर मौके से ली गई फोटो या वीडियो को अपलोड कर सकते हैं। शिकायतकर्ता अपनी पहचान को गुप्त भी रख सकता है। विशेष बात ये है कि ऎसी हर शिकायत पर की गई कार्रवाई की सूचना शिकायतकर्ता को एसएमएस द्वारा भेजी जाती है। श्री गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता प्रकोष्ठ प्रत्येक शिकायत को 5 मिनट के अंदर निकटतम फ्लाइंग स्कवायड को भेज देता है। इसके बाद अगले 45 मिनट के अंदर फ्लाइंग स्कवायड मौके पर पहुंच कर जांच करता है। इस कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट फ्लाइंग स्कवायड द्वारा आरओ या एसडीएम को दी जाती है। सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमानुसार इस पर एक्शन लिया जाता है।‘‘सी-विजिल एप‘‘ को मतदाताओं का मिल रहा सहयोग श्री गुप्ता ने बताया कि चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता का पालन तथा सी-विजिल मोबाइल एप के बारे में मतदाताओं को जागरुक किया जा रहा है। इस मोबाइल एप की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। उदयपुर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 3143 बार इसे डाउनलोड भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गत दो दिनों में इस मोबाइल एप पर उदयपुर जिले में 38 तथा प्रतापगढ़ जिले में 03 शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। एआरओ/आरओ द्वारा जांच के बाद इनमें से उदयपुर में 16 तथा प्रतापगढ़ जिले  में 01 मामला वास्तविक समय आधार (Real Time Base) पर जांच में सही पाए गए।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.