दिल्ली -मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन

दिल्ली -मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन

दिल्ली -मुंबई रूट पर 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी ट्रायल ट्रेन

दिल्ली-मुंबई मार्ग पर पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में नई डिजाइनन के एलएचबी कोच ट्रायलके लिए तीन कोच की आरडीएसओ ट्रायल स्पेशल ट्रेन 180 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी। आरडीसीओं लखनऊ के अधिकारियों की देखरेख में ट्रायल किया गया। ट्रायल का कार्य 24 फरवरी 2021को शुरु हुआ इसके बाद गुरुवार को कोटा से महिदपुर तक ट्रायल ट्रेन को 123 किमी प्रति घंटे से लेकर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलाकर देखा।
ट्रायल के बाद स्पीड की सुई कई बार 185 तक की रफ्तार को छू गई। करीब 205 किेमी की दूरी तक किया ट्रायल। इस रैक में एलएचबी कोच के साथ दो कोच आरडीएसओ की टीम के थे। तेज दौड़ती ट्रेन में अधिकारियों में उत्साह देखा गया।
उल्लेखनीय है कि कोटा मंडल में इन दिनों रेलवे द्वारा नए बनाए तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित इकोनॉमी क्लास के कोच का परीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को कोटा से लबान के बीच कोच का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान इंजन के स्पीडों मीटर का कांटा 185 के ऊपर पहुंच गया। ट्रेन को अधिकतम 180 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलता पूर्वक दौड़ने पर अधिकारी हर्षित हो गए। इसके बाद ट्रेन की रफ्तार को घटाया गया। परीक्षण से पहले वजन के लिए कोच में रेती से भरे कट्टे रखे गए थे। तीन दिन पहले भी पकड़ी थी 180 की रफ्तार तीन दिन पहले बुधवार को कोटा मंडल के रोहलखुर्द और शामगढ़ के बीच ट्रेन को अधिकतम 180 की रफ्तार से दौड़ाया गया था। गुरुवार को भी कोटा से नागदा के बीच ट्रेन 182 की रफ्तार से दौड़ी थी।उल्लेखनीय है कि कोटा मंडल में इससे पहले भी दो-तीन बार ट्रेन का परीक्षण हो चुका है। लेकिन यह परीक्षण 180 की रफ्तार से ही हुआ था। यह पहला मौका है जब जब ट्रेन को 185 की रफ्तार से दौड़ाया गया हो।परीक्षण ट्रेन में नए तृतीय श्रेणी के वातानुकूलित इकोनॉमी क्लास के कोच के अलावा लखनऊ स्थित अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) के दो कोच भी लगे हैं। आरडीएसओ द्वारा ही इस कोच का परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण पर खरा उतरने के बाद नए कोच को ट्रेनों में जोड़े जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। इस नए कोच का निर्माण कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में किया गया है।गतिमान दौड़ती है सबसे तेज:
उल्लेखनीय है कि गतिमान एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली और झांसी के बीच 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। भारत में चलने वाली ट्रेनों की औसत गति 36 से लेकर112 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.