ट्विटर ने कंगना के ट्वीट को किया डिलीट, फिर दी सफाई, कहा- कर रही थीं नियमों का उल्लंघन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने आज अभिनेत्री कंगना रनौत के कुछ ट्वीट डिलीट कर दिए थे. इस पर फिर प्लेटफॉर्म ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि रनौत के ट्वीट्स हमारे नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. ये ट्वीट उन्होंने जारी किसान आंदोलन और इस आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स से आ रहीं प्रतिक्रियाओं पर किए थे.
आज ट्विटर ने कहा कि हमने उन ट्वीट पर कार्रवाई की है, जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. कंगना ने अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर पलटवार किया था. इसके बाद ट्विटर की तरफ से यह कार्रवाई सामने आई है. रिहाना ने राजधानी दिल्ली में नए कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था. इसके बाद से ही कई भारतीय सेलेब्स ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.