UGC ने दी विश्वविद्यालयों को खोलने की अनुमति

UGC ने दी विश्वविद्यालयों को खोलने की अनुमति

UGC ने दी विश्वविद्यालयों को खोलने की अनुमति

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी ने देशभर में बंद पड़े विश्वविद्यालयों और सभी कॉलेजों को जरूरी सुरक्षा इंतजामों के साथ फिर से खोलने पर मंजूरी दे दी है. हालांकि, यूजीसी ने यह निर्णय राज्य सरकार और कॉलेज प्रशासन पर छोड़ दिया है. उनके अनुसार राज्य अपने यहां कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए कॉलेजों को खोलने का फैसला करें.

इसे लेकर यूजीसी पूरी तरह से सतर्क भी है, क्योंकि अभी भी महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में अभी भी हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमण की पुष्टि हो रही है. ऐसे में यूजीसी बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं है और न ही संस्थानों पर इन्हें खोलने के लिए कोई दबाव ही बनाया है. संस्थानों और राज्य सरकारों को अपनी सुविधा और तैयारियों के आधार पर छात्रों को बुलाने से जुड़े निर्णय लेने का अधिकार दिया है. वहीं, यूजीसी की संस्थानों को खोलने पर गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया है. दिशानिर्देशों में यह कहा गया है कि ऑफलाइन कक्षाएं जब शुरू हों तो छात्रों को एक सीट छोड़कर बैठाया जाएगा. मास्क पहनने और बार-बार हाथ साफ करने को अनिवार्य किया गया है.

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.