आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय कल राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन करेगा

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय कल राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रंगोली उत्सव ‘उमंग’ का आयोजन करेगा

‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का उत्सव मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। समारोह के हिस्से के रूप में, संस्कृति मंत्रालय 24 जनवरी, 2022 को एक रंगोली बनाने का कार्यक्रम ‘उमंग रंगोली उत्सव’ आयोजित करेगा। इस दिन को हर साल ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और इस वर्ष इस दिन को यादगार बनाने के लिए, आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तौर पर बालिकाओं के लिए उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में, यह प्रस्तावित किया गया है कि भाग लेने वाली टीमें देश की महिला स्वतंत्रता सेनानियों या महिला रोल मॉडल के नाम पर सड़कों और चौराहों पर लगभग एक किलोमीटर लंबी रंगोली सजाएंगी। देश भर में 50 से अधिक स्थानों पर रंगोली की सजावट की जा रही है। यह आयोजन ‘बालिका दिवस’ और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने का यह एक शानदार अवसर होगा।

****

एमजी/एएम/एसकेएस

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.