बेरोजगारों की सरकार को चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो मनाएंगे काली दिवाली, UP में प्रियंका गांधी की सभा में करेंगे विरोध

बेरोजगारों की सरकार को चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो मनाएंगे काली दिवाली, UP में प्रियंका गांधी की सभा में करेंगे विरोध

बेरोजगारों की सरकार को चेतावनी: मांगे नहीं मानी तो मनाएंगे काली दिवाली, UP में प्रियंका गांधी की सभा में करेंगे विरोध

जयपुर।
रीट, सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में हुई धांधली की CBI जांच समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर बेरोजगारों का धरना 15वें दिन भी जारी है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया। तो प्रदेशभर के बेरोजगार मजबूरन उग्र आंदोलन की ओर आगे बढ़ेंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि सरकार से वार्ता के बावजूद हमारी मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि की सरकार के मंत्री बेरोजगारों का अनशन तुड़वाने रात 12 बजे अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन अब तक हमारी मांगे पूरी नहीं की गई है।

ऐसे में बेरोजगार आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उपेन ने कहा कि अगर सरकार ने दीपावली तक बेरोजगारों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। तो प्रदेशभर के बेरोजगार भूख हड़ताल कर काली दिवाली मनाएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की रैली में विरोध करेंगे। बता दें कि अब तक सरकार और बेरोजगारों की पहले दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। जिसमें कई मांगों पर मौखिक सहमति भी बन चुकी है। लेकिन अब तक उनके आदेश जारी नहीं हुए। जबकि कुछ मांगों पर अब दूसरे दौर की वार्ता होनी है।

बेरोजगारों की प्रमुख मांग

रीट और पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की CBI जांच करवाई जाए।
प्रतियोगी परीक्षा में नकल रोकने के लिए गैर जमानती कानून बनाने की साथी 10 साल की सजा का प्रावधान किया जाए।
JEN भर्ती डिग्री के मामले में अभ्यर्थियों ने पेपर लीक को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन आपत्तियों पर भी तत्काल निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
नीमराणा कमला देवी परीक्षा केंद्र के बाहर 6 बेरोजगार अभ्यर्थियों पर दर्ज हुआ राज कार्य में बाधा का मुकदमा वापस किया जाए।
पेपर लीक प्रकरण में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने वाले राजनेताओं का भी खुलासा किया जाए।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.