केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुर्तगाल गणराज्य में काम करने के लिये भारतीय नागरिकों की भर्ती करने के बारे में भारत और पुर्तगाल के बीच एक समझौते को मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुर्तगाल गणराज्य में काम करने के लिये भारतीय नागरिकों की भर्ती करने के बारे में भारत और पुर्तगाल के बीच एक समझौते को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और पुर्तगाल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है। इस समझौते के तहत भारत के नागरिकों को पुर्तगाल गणराज्य में काम करने के लिये रखा जा सकेगा।

विवरणः

मौजूदा समझौते से भारत और पुर्तगाल के बीच साझेदारी और सहयोग की एक संस्थागत प्रणाली तैयार होगी, जिसके तहत भारतीय कामगारों को पुर्तगाल भेजा जायेगा और उन्हें वहां काम पर रखा जायेगा।

 

कार्यान्वयन रणनीतिः

समझौते के तहत एक संयुक्त समिति का गठन किया जायेगा, जो क्रियान्वयन की देख-रेख करेगी।

 

प्रभावः

पुर्तगाल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने से यूरोपियन संघ के एक सदस्य देश में भारतीय प्रवासी कामगारों के लिए एक नया ठिकाना बन जायेगा, खासतौर से उन भारतीय कामगारों के लिये, जिन्हें कोविड-19 महामारी के कारण भारत लौटना पड़ा है। इस समझौते से कुशल भारतीय कामगारों और पेशेवर लोगों को नये अवसर मिलेंगे। समझौता हो जाने से पुर्तगाल और भारत के बीच भारतीय कामगारों की भर्ती की औपचारिक व्यवस्था तैयार हो जायेगी।

 

लाभः

पुर्तगाल में भारतीय कामगारों के रोजगार अवसरों में बढ़ोतरी होगी। समझौते में दोनों देशों की सरकारों के बीच एक व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव शामिल है, जिसके तहत कामगारों का आसान आवागमन सुनिश्चित हो जायेगा तथा दोनों देश इस गतिविधि को पूरा समर्थन देंगे।

           

***

डीएस/एमजी/एएम/एकेपी/एसके

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.