केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि फॉर्मल क्रेडिट अर्निंग सिस्टम के साथ भाषा सीखने को एक कौशल के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने यह बात स्कूलों के लिए भाषा संगम पहल, भाषा संगम मोबाइल ऐप और श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में हर साल 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रश्नोत्तरी ऐप के शुभारंभ के दौरान कही।
श्री प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर देने की सोच को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में औपचारिक साख अर्जन प्रणाली के साथ भाषा सीखने को एक कौशल के रूप में बढ़ावा दिया जाएगा। श्री प्रधान ने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई पहल हमारे छात्रों को हमारे देश की भाषाई विविधता को अपनाने और हमारी संस्कृति, विरासत और विविधता की समृद्धि के बारे में संवेदनशील बनाने में मदद करेगी।
भाषा संगम 22 भारतीय भाषाओं में रोज उपयोग में आने वाले बुनियादी वाक्य सिखाने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है। इस पहल के पीछे की सोच यह है कि लोगों को अपनी मातृभाषा के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा में भी बुनियादी बातचीत का कौशल हासिल करना चाहिए। हमारा लक्ष्य है कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान कम से कम 75 लाख लोग इस कौशल को हासिल करें।
भाषा संगम के तहत आज शुरू की गई पहल:
स्कूलों के लिए भाषा संगम पहल
भाषा संगम मोबाइल ऐप
ईबीएसबी प्रश्नोत्तरी ऐप
इस कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री श्री आर. आर. सिंह, डीओएसईएल सचिव श्रीमती अनीता करवाल, उच्च शिक्षा सचिव श्री संजय मूर्ति, माईगॉव के सीईओ श्री अभिषेक सिंह के साथ ही स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
*****
एमजी/एएम/एके/वाईबी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.