केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज देशभर में शिक्षकों के टीकाकरण की स्थिति और स्कूलों को फिर से खोलने की समीक्षा की। उन्होंने स्किलिंग इकोसिस्टम में टीकाकरण की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर और शिक्षा राज्य मंत्री श्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित थे।
श्री प्रधान नियमित रूप से शिक्षण कर्मचारियों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के टीकाकरण की निगरानी कर रहे हैं, ताकि स्कूलों को फिर से खोलने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए उचित वातावरण बनाया जा सके। उन्होंने देश में बड़े पैमाने पर हो रहे तेज टीकाकरण के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य स्थिति और जीवंतता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
आज के दिन तक अधिकांश राज्यों ने सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए हैं। 92% से अधिक शिक्षण कर्मचारियों को टीका लगाया गया है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थानों में 96 प्रतिशत से अधिक शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
********
एमजी/एएम/पीके/वाईबी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.