केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने अपना नया कार्यभार संभाला

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने अपना नया कार्यभार संभाला

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने अपना नया कार्यभार संभाला

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज यहां श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अपना पदभार संभाला। श्री यादव राज्य सभा के सदस्य हैं और राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह संसदीय प्रवर समितियों के विशेषज्ञ हैं। वह दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2015 पर संयुक्त समिति के अध्यक्ष थे। वर्तमान में, वह सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2019 पर राज्यसभा की चयन समिति के अध्यक्ष हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001HZDX.jpg

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव और राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली का स्वागत करते श्रम एवं रोजगार सचिव श्री अपूर्व चंद्रा

 

केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और मंत्रालय में चल रहे, लंबित और ज्वलंत मुद्दों का जायजा लिया। मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी नए विचार उनके दिमाग में आए उन्हें खुलकर साझा करें और उनसे चर्चा करें ताकि देश में संगठित और असंगठित करोड़ों श्रमिकों के लिए उपयुक्त नीतियां और योजनाएं तैयार की जा सकें और उन्हें लागू किया जा सके।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H0KT.jpg

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली।

श्रम एवं रोजगार तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने भी आज श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री का पदभार संभाला। वह पहले खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे। वह लोकसभा के सदस्य हैं और असम के डिब्रूगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.