भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में सड़को पर तेज रफ्तार से दौड़ते बेलगाम ट्रेक्टर आये दिन सड़क दुर्घटनाओं को जन्म दे लोगो के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है। ऐसी ही एक सड़क दुर्घटना में आज शाम को बयाना थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रेस कर रहे ईंटों से भरे दो ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर ने पिकअप में इतनी जोर से टक्कर मारी की दुर्घटनाग्रस्त पिकअप की दिशा ही बदल गई और पिकअप में सबार दो महिलाएं और चार पुरुष घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बयाना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि गढ़ी बाजना थाना इलाके के ओखलियापुरा गांव के रहने वाले एक परिवार के 10 लोग पिकअप से राजगढ़ गांव में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जिसमें ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पिकअप का ड्राइवर भी घायल बताया गया है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.