केन्द्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व-सूचना दी जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने की व्यवस्था कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।
केन्द्र सरकार देशव्यापी कोविड रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की व्यापक उपलब्धता के नये चरण में, केन्द्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
टीके की खुराक
(8 अक्टूबर,2021)
आपूर्ति की गई
94,86,52,605
बचे हुए टीके
8,22,38,510
केन्द्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार द्वारा खरीद के माध्यमों से टीके की 94.86 करोड़ से अधिक (94,86,52,605) खुराकें राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं।
राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी कोविड-19 टीके की 8.22 करोड़ से अधिक (8,22,38,510) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना शेष है।
***
एमजी/एएम/एसकेएस/वीके
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.