टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ से अधिक होने से कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को जबरदस्त प्रोत्साहन : प्रधानमंत्री

टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ से अधिक होने से कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को जबरदस्त प्रोत्साहन : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच चुका है। भारत इन आंकड़ों को कहीं आगे बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करना चाहता है कि हमारे नागरिकों को ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ अभियान के तहत टीका लगाया जाए। 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:
‘कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को एक जबरदस्त प्रोत्साहन मिला है। टीकाकरण का आंकड़ा 50 करोड़ के पार पहुंच गया है। हम उम्मीद करते हैं कि इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी होगी और हमारे नागरिकों के लिए #सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत टीकाकरण सुनिश्चित होगा।’   
 
***
 
एमजी/एएम/एसकेसी

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.