Description
विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर दिया कोविड जागरूकता का संदेशजयपुर, 12 जनवरी। जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे जन चेतना अभियान के अन्तर्गत बुधवार को विभिन्न विद्यालयों की टीमों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जयपुर पूर्व के अन्तर्गत 50 एन्टी कोविड टीम, जयपुर पश्चिम के अन्तर्गत 108 एन्टी कोविड टीम, इसके अतिरिक्त सांगानेर एवं झोटवाड़ा के अन्तर्गत 88 एन्टी कोविड टीमों द्वारा मास्क वितरण, वैक्सीनेशन हेतु समझाइश, सामाजिक दूरी, सैनेटाइजेशन की जानकारी आमेर रोड़ झालाना कच्ची बस्ती क्षेत्र, दिल्ली रोड, रामगढ़ क्षेत्र, रामगंज, सूरजपोल, केलगिरी रोड़, मालवीय नगर, पानीपेच तिराहा विद्याधर नगर, मानसरोवर, रेलवे स्टेशन चौराहा पर विभिन्न गतिविधियों द्वारा आमजन को प्रदान की गई। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.