चिकित्सा मंत्री का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

चिकित्सा मंत्री का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

Description

चिकित्सा मंत्री का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदनजयपुर, 12 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा का उनके राजकीय आवास पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत-सत्कार किया।डॉ. शर्मा का मंगलवार को जयपुर में रह रहे विभिन्न गुजराती समाज के प्रतिनिधि मंडलों ने भी स्वागत किया एवं गुजरात में सहयोग करने की पेशकश भी की। चिकित्सा मंत्री ने सभी संगठनों और संस्थाओं के प्रति आभार जताया।इससे पूर्व गुजरात प्रभारी बनने के बाद पहली बार जयपुर पहुंचने पर सोमवार की शाम को एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में आमजन और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सत्कार किया था। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्री केसी शर्मा, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार श्री शशिकांत शर्मा, श्री सार्थक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. शर्मा का अभिनंदन किया।  —-

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.