उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दीं

      उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। उनके संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है:
      “मैं स्वतंत्रता दिवस के उल्लासमय अवसर पर अपने देश के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
      जब हम अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो आइये हम अपने संस्थापक नेताओं के अनगिनत वीरतापूर्ण बलिदानों का स्मरण करें, जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने में सफलता पाई और अपने सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में प्रयत्न करने का संकल्प लिया।
      इस महत्वपूर्ण अवसर पर हमें यह भी स्मरण करना चाहिए कि हमारे राष्ट्र की प्रगति और भलाई का सुस्पष्ट प्रभाव विकास के लाभ प्रदान करने और हमारे देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने पर पड़ना चाहिए। यह ‘साझा करने और देखभाल करने’ के हमारे सभ्यतागत मूल्य के पीछे का मूलभूत विश्वास है। हमें निश्चित रूप से सभी नागरिकों के लिए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सुनिश्चित करने के महान संवैधानिक आदर्श को प्राप्त करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करना चाहिए।
स्वतंत्रता दिवस के इस उल्लासमय अवसर पर आइये हम एक बार फिर अपनी आंतरिक शक्तियों को फिर से खोजने, अपने नागरिकों की विशाल क्षमता को प्राप्त करने और राष्ट्रों के समूह में भारत को उसका उचित स्थान प्रदान करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।”
*****
एमजी/एएम/एसकेजे/एमएस-

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.