उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने दीपावली की पूर्व-संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।
उनके संदेश के मूल पाठ निम्नानुसार है-
“प्रकाश पर्व – दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ।
पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जाने वाली दीपावली का संबंध चौदह वर्ष के वनवास के बाद माँ सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने से है। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह त्योहार श्रीराम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।
श्रीराम हमारी संस्कृति में सत्य, धर्म, साहस और करुणा के अवतार हैं। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ को आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, अपराजेय योद्धा और सभी के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में पूजा जाता है।
दीपावली के उत्सव में समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है।
मेरी कामना है कि हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और शांति लेकर आने वाला यह त्योहार हमारे जीवन को अधिक संपन्न बनाने के लिए एक नए उत्साह का संचार करे और हमारे आस-पास के लोगों के लिए खुशियां लेकर आए।”
******
एमजी/एएम/एसकेएस/ओपी
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.