भरतपुर में विजिलेंस कार्रवाई को ठहराया गलत, रिफ्रेशमेंट रूम मैनेजर ने की शिकायत

भरतपुर में विजिलेंस कार्रवाई को ठहराया गलत, रिफ्रेशमेंट रूम मैनेजर ने की शिकायत

भरतपुर में विजिलेंस कार्रवाई को ठहराया गलत, रिफ्रेशमेंट रूम मैनेजर ने की शिकायत
भरतपुर स्टेशन पर स्थित रिफ्रेशमेंट रूम मैनेजर ने पश्चिम-मध्य रेलवे विजिलेंस द्वारा की गई कार्रवाई को गलत ठहराया है। मैनेजर ने मामले की शिकायत रेलवे में दर्ज करवाई है। मैनेजर विवेक अग्रवाल ने बताया कि विजिलेंस द्वारा एक्सपायरी डेट के जिस पेठे को बताया जा रहा है वह उसका था ही नहीं। विवेक ने बताया कि करीब 100 किलो यह पेठा रिफ्रेशमेंट रूम से बाहर प्लेटफार्म पर एक गाड़ी पर रखा हुआ था। एक व्यापारी द्वारा यह पेठा जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोटा से मंगाया गया था। इस व्यापारी का कोटा सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर पेठा सप्लाई का काम है। खराब होने की शिकायत के बाद व्यापारी ने इस पेठे को कोटा से वापस मंगवाया था।
विवेक ने बताया कि विजिलेंस कार्रवाई के दौरान यह व्यापारी भी मौके पर मौजूद था। लेकिन विजिलेंस ने किसी की एक नहीं सुनते हुए यह पेठा जबरन उसका बता दिया।
सीसीटीवी में है रिकॉर्ड है मामला
विवेक ने बताया कि जनशताब्दी ट्रेन से उतार कर लाया जा रहा यह पेठा प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है। इतने बड़े सबूत के बाद भी यह पेठा जबरन उसका बता दिया गया।
विवेक ने बताया कि विजिलेंस को उसके रिप्लेसमेंट रूम में पानी की 5 बोतलों के अलावा कुछ भी अनअप्रूव नहीं मिला था। जबकि विजिलेंस द्वारा कई आइटमों में गड़बड़ी की बात कही जा रही है।
विवेक ने बताया कि उसने रेलवे में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। मामले को लेकर रेलवे बोर्ड, पश्चिम-मध्य रेलवे मुख्यालय और कोटा मंडल में भी शिकायतें भेजी जा रही हैं।
उल्लेखनीय है कि विजिलेंस द्वारा शुक्रवार को भरतपुर स्टेशन पर रिफ्रेशमेंट रूम में छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में विजिलेंस द्वारा रिफ्रेशमेंट रूम में एक्सपायरी डेट का पेठा और अन्य अनअप्रूव्ड खाद सामग्री बेचे जाने की बात सामने आई थी।

G News Portal G News Portal
62 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.