WHO ने फिर से की भारत की तारीफ

WHO ने फिर से की भारत की तारीफ

WHO ने फिर से की भारत की तारीफ, बोला- सबसे तेज है वैक्सीनेशन की रफ्तार

कोरोना महामारी के खिलाफ भारत के प्रयासों की तारीफ अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की है. WHO के भारत में प्रतिनिधि रॉडरिको ऑफरिन ने कहा है कि भारत वैक्सीनेशन कार्यक्रम में पूरे समर्पण और ताकत के साथ लगा हुआ है. हम देख रहे हैं कि ये बेहद सफल कार्यक्रम है. करीब 60 लाख लोगों का वैक्सीनेशन महज 22 दिनों के भीतर कर दिया गया है. वैक्सीनेशन की रफ्तार देखकर हम कह सकते हैं कि ये सबसे तेज है.

उन्होंने कहा कि तकरीबन तीन महीने बीत चुके हैं, भारत में कोरोना के नए मामले लगातार घट रहे हैं. अगर बड़ी जनसंख्या के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय सरकार के लिए बेहद गर्व की बात है.

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान भारत न सिर्फ अपने देशवासियों का वैक्सीनेशन कर रहा है बल्कि दूसरे मुल्कों की मदद भी कर रहा है. भारत को फरवरी में 25 देशों को कमर्शियल तौर पर 2.4 करोड़ वैक्सीन डोज भेजने की मंजूरी मिल गई है. जनवरी में भारत ने 1.05 करोड़ वैक्सीन का निर्यात किया था.

G News Portal G News Portal
45 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.