Description
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री ने किया एंबुलेंस का उद्घाटनजयपुर, 12 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने बुधवार को दौसा जिले के सीएमएचओ कार्यालय से दो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर आमजन को समर्पित किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में बुधवार को दोनों एंबुलेंस का अवलोकन किया तथा हरी झंडी दिखाकर अपने-अपने क्षेत्र के लिये रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि एंबुलेंस के फील्ड में सक्रिय होने से आमजन को निश्चित रूप से राहत मिलेगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहने के लिए प्रेरित किया। ——-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.