रक्षाबन्धन पर जेसीटीएसएल की बसों में  भी महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा – मुख्यमंत्री

रक्षाबन्धन पर जेसीटीएसएल की बसों में  भी महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
रक्षाबन्धन पर जेसीटीएसएल की बसों में
भी महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

जयपुर, 11 अगस्त। रक्षाबन्धन के दिन 22 अगस्त को जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (जेसीटीएसएल) की सभी बसों में महिला यात्री निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री गहलोत ने रक्षाबन्धन के दिन रोडवेज की सभी साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (एसी, वोल्वो एवं ऑल इंडिया परमिट वाली बसों को छोड़कर) में राजस्थान की सीमा के भीतर यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का निर्णय किया था। अब जेसीटीएसएल द्वारा संचालित बसों में भी इस दिन महिला यात्री निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

G News Portal G News Portal
45 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.