रेलवे पार्सल से 132 किलो गांजा बरामद, नशा तस्करों का नेटवर्क भंडाफोड़

रेलवे पार्सल से 132 किलो गांजा बरामद, नशा तस्करों का नेटवर्क भंडाफोड़

नई दिल्ली। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नशे के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह गांजा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लकड़ी के फर्नीचर में छुपाकर पार्सल के जरिए मंगवाया गया था। इसे हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ जांच जारी है।

फतेहाबाद से शुरू हुई जांच

हरियाणा एनसीबी की सिरसा यूनिट ने 24 दिसंबर को फतेहाबाद के बड़ोपल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे से दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान राकेश कुमार (निवासी गांव वड़वा, थाना सिवानी) और देवीलाल (निवासी गांव खेड़ी बरखी, थाना अग्रोहा) के रूप में हुई।

पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने नशे के नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में कई अहम जानकारियां दीं। उनकी निशानदेही पर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां लकड़ी के फर्नीचर में छुपाकर रखा गया 132 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

लकड़ी के फर्नीचर में छुपाई गई थी खेप

नशा तस्करों ने गांजे को बड़ी चालाकी से लकड़ी के फर्नीचर में पैक करवाया था, ताकि किसी को शक न हो। इसे रेलवे पार्सल के माध्यम से हरियाणा में पहुंचाने की योजना थी। अब तक कुल 157 किलोग्राम गांजा बरामद किया जा चुका है।

जल्द होगी सप्लायर की गिरफ्तारी

हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो, सिरसा यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर का पता चला है। पुलिस जल्द ही सप्लायर को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेगी।

नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कस रहा है। सिरसा यूनिट की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से नशे के कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
469 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.