दिल्ली मुंबई रूट की सभी 90 ट्रेनें 130 किमी की स्पीड से दौडग़ी,मथुरा से नागदा के सफर में बचेंगे 50 मिनट-गंगापुर सिटी

दिल्ली मुंबई रूट की सभी 90 ट्रेनें 130 किमी की स्पीड से दौडग़ी,मथुरा से नागदा के सफर में बचेंगे 50 मिनट-गंगापुर सिटी

दिल्ली मुंबई रूट की सभी 90 ट्रेनें 130 किमी की स्पीड से दौडग़ी,मथुरा से नागदा के सफर में बचेंगे 50 मिनट-गंगापुर सिटी

दिल्ली मुंबई रोड पर चलने वाली सभी 90 ट्रेनें 1 साल में 110 की बजाय 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।अभी इस रूट पर 58 ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ रही है। इससे मथुरा से नागदा के 545 किमी के सफर में 50 मिनट बचेंगे।अभी मथुरा से नागदा के बीच सफर में 5 घंटे का समय लगता है। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने के बाद यह सफर 4.10 घंटे में पूरा हो जाएगा। पश् िचम मध्य रेलवे में अभी 250 से अधिक ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है।दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर कोटा रेल मंडल के मथुरा से नागदा के बीच पिछले साल तक मुंबई हजरत निजामुद्दीन, अगस्त क्रांति ,मुंबई दिल्ली राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस की 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थी। इस रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे हैं। इसके तहत मथुरा नागदा के बीच का रेल ट्रेक दुरुस्त किया गया। उसके बाद कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने निरीक्षण कर पिछले साल 14 मई को पूरे टेक पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज दौड़ने की अनुमति दी। इसके बाद कोटा मंडल से चलने वाली लंबी दूरी की 58 ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाने लगा है इसमें जयपुर मुंबई सुपरफास्ट,मुंबई अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल,नई दिल्ली इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस,संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल है।
130 की स्पीड से चलाने के लिए एलएचबी को जरूरी :रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 130 किमी की रफ्तार से चलाने के लिए सवारी गाडिय़ों में एलएचबी को जरूरी है एलएचबी कोच हल्का होता है। इस कोच की ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका कम रहती है। हादसा होने पर नुकसान भी कम होता है।स्पीड बढ़ाने से क्या होगा लाभ,नागदा मथुरा के 545 किमी के रूट में 50 मिनट बचेंग। रूट पर सवारी व माल गाडिय़ों को खाली ट्रेक मिलेगा। कोटा मंडल होकर चलने वाली 18और ट्रेनें कुछ ही दिनों में 130 किमी की रफ्तार से चलने लगेगी। इसमें तिरुवंतपुरम- दिल्ली, जयपुर कोयंबटूर, बांद्रा -जयपुर मैसूर -जयपुर ट्रेन में शामिल है। इसके बाद बची हुई 14 ट्रेनों की रफ्तार भी एक साल के अंदर बढ़ाई जाएगी।
160 किमी की स्पीड से ट्रेनें चलाने का लक्ष्य :
मिशन रफ्तार को केंद्र सरकार ने पूर्व में ही मंजूरी दे रखी है इसके तहत नई दिल्ली – मुंबई से दिल्ली हावड़ा रोड पर ट्रेनों की स्पीड 130 से बढ़ाकर 160 की जानी है। इस रूट पर स्पीड बढ़ाने के लिए 6685 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया । वहीं दिल्ली-मुंबई रूट पर स्पीड बढ़ाने के लिए 6806 रुपए का बजट मंजूर किया है। ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के बाद दिल्ली मुंबई की दूरी 15 की बजाय 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.