बांद्रा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से-गंगापुर सिटी

बांद्रा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से-गंगापुर सिटी

बांद्रा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से-गंगापुर सिटी

रेलवे ने बांद्रा से हरिद्वार के बीच 24 फरवरी से सप्ताहिक त्योहारी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09017 बांद्रा से हर बुधवार दोपहर 12.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09018 हरिद्वार से हर गुरुवार शाम 5.30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.50 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
स्टेशन उप अधीक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बांद्रा से आते समय गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का समय सुबह 4.53 बजे रहेगा। इसी तरह हरिद्वार से आते समय गंगापुर सिटी में यह ट्रेन दोपहर 3-58 बजे पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन बोरीवली, बोईसर, वापी, बलसाड़, नवसरई, सूरत, भरुच, बड़ोदरा, गोदरा, रतलाम, नागदा, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोन सिटी, भरतपुर, मथुरा, फरीदाबाद, निजामुद्दीन, गाजीयाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर आदि स्टेशनों पर ठहराव होगा।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.