अब वेस्ट से सेंट्रल रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर से बयाना के लिए 18 जनवरी को ट्रेन शुरू की जाएगी। इसके लिए रेलवे ने एक आदेश जारी कर ट्रेन का संचालन को नियमित रूप से शुरू सुचारु किया जाएगा। ट्रेन के शुरु होने से यात्रियों को लाभ होगा। वही रेलवे को राजस्व की आय होगी। रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ए के पाल ने बताया कि यह 09741 जयपुर बयाना स्पेशल ट्रेन सुबह 6,20 बजे जयपुर से रवाना होगी। चाकसू 7.15, चन्नानी 7.26 बजे, वनस्थली निवाई 7.39,सिरस 7.54, इसरदा 0809,सुरेली8.223,चौथ का बरवाड़ा में 8.33,देवपुरा 8.45, सवाई माधोपुर 9.15, मलारना9.40, निमोदा9.50,नारायणपुर टटवाड़ा 10.05 गंगापुर सिटी10.35 पीलोदा10.55,खण्डीप11.03,,श्री महावीरजी 11.20,हिंडौन सिटी 11.35, फतेह सिंह पुरा 11.50 होते हुए दोपहर 12:30 बजे बयाना पहुंचेगी।बाद में यह गाड़ी संख्या 09742 बयाना जयपुर बयाना से दोपहर 2:10 बजे चलकर रात 8:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से बयाना जाते समय गंगापुर सिटी में सुबह 10.35 बजे आएगी। जबकि बयाना से जयपुर जाते समय दोपहर 3.30 बजे गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आएगी।