कल से चलेगी देहरादून एक्सप्रेस-गंगापुर सिटी

कल से चलेगी देहरादून एक्सप्रेस-गंगापुर सिटी

कल से चलेगी देहरादून एक्सप्रेस-गंगापुर सिटी
बांद्रा -हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल; ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरु होगा। स्पेशल के रुप में चलाए जाने के कारण इस ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है। साथ ही कुछ ठहराव भी कम किए गए है।गाड़ी संख्या 09019 बांद्रा से 11 जनवरी को रोजाना रात 12.05 बजे रवाना होकर 12 जनवरी को सुबह 8.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09020 हरिद्वार से 12 जनवरी को रोजाना दोपहर 1.30 बजे रवासना होकर 13 जनवरी की रात 10.05 बजे बांद्रा पहुंचेगी। देहरादून कोटा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला,शामगढ़, भवानीमंडी, रामजगमंडी, डकनिया तलाव, लाखेरी, इन्द्रगढ़,सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमाहावीरजी, हिण्डौन सिटी, फतेहसिंगपुरा, बयाना तथा भरतपुर स्टेशनों पर रूकेगी। ट्रेन में शयनयान के 10,वातानुकूलित द्वितीय के दो, वातनुकूलित तृतीय के दो, आरक्षित द्वितीय श्रेणी सामान्य सिटिंग के 4 तथा गार्ड ब्रेकवॉन के दो सहित कुल 20 कोच होंगे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.