डीआरएम गुरुवार को कोटा -गंगापुर सिटी रेल खंड का निरीक्षण करेंगे

डीआरएम गुरुवार को कोटा -गंगापुर सिटी रेल खंड का निरीक्षण करेंगे

डीआरएम आज करेंगे गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण-गंगापुर सिटी

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज शर्मा गुरुवार को कोटा -गंगापुर सिटी रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान शर्मा पश्चिम -मध्य रेलवे महाप्रबंधक शैलेन्द्र सिंह के 5 मार्च को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे। निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ अन्य अघिकारी भी साथ होंगे।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम शैलेन्द्रसिंह का प्रस्तावित दौरा 5 मार्च को गंगापुर सिटी आएगें। जीएम के गंगापुर सिटी आनें का कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर रंगाई व पुताई का कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़क व रेलवे लोको कॉलोनी में नए रेलवे आवासों आदि का कार्य हो रहा है। वही टूटी नालिया ओर रेलवे भवनों पर रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। इसके अलावा रेलवे लाइन पर जोइन्ट आदि की मरम्मत व गंगापुर सिटी सैक्शन में बिजली मरम्मत का कार्य हो रहा है।
 गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का कार्य जोरो पर गंगापुर सिटी के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो व तीन पर लिफ्ट बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। यह दो लिफ्ट 80 लाख की लागत से तैयार की जा रही है। फरवरी माह के अंदर दोनों लिफ्ट बनकर तैयार हो जाएगी।ओर जबलपुर जीएम इस लिफ्ट का विधिवत उदघाटन करेंग। इसके बनने से बुजुर्ग एवं बिकलॉगों को इसकी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.