आठवें वेतन आयोग का गठन अधिसूचना जारी होने के बाद: लोकसभा में सरकार का उत्तर

आठवें वेतन आयोग का गठन अधिसूचना जारी होने के बाद: लोकसभा में सरकार का उत्तर

Rail News, 22 जुलाई 2025: आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन को लेकर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच बनी उत्सुकता पर सोमवार को लोकसभा में सरकार ने स्थिति स्पष्ट की। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन अधिसूचना जारी होने के बाद ही किया जाएगा। अधिसूचना जारी होने के उपरांत ही आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग की सिफारिशों के बाद ही आठवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।

मंत्री ने यह जानकारी सांसद टी.आर. बालू और आनंद भदौरिया द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष जनवरी में आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की थी, लेकिन तब से लेकर अब तक इस आयोग का गठन नहीं किया गया है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में इसके गठन और संभावित लाभों को लेकर इंतजार बना हुआ है।

हालांकि, पंकज चौधरी ने सांसद टी.आर. बालू के इस प्रश्न का सीधा उत्तर नहीं दिया कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए संशोधित वेतनमान कब से लागू किए जाएंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि अभी संशोधित वेतनमान के लागू होने की निश्चित तिथि को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब आठवें वेतन आयोग के गठन से संबंधित अधिसूचना जारी होने का इंतजार रहेगा, जिसके बाद ही वेतनमान में संभावित वृद्धि और अन्य लाभों पर तस्वीर साफ हो पाएगी।

#आठवांवेतनआयोग #केंद्रीयकर्मचारी #पेंशनभोगी #लोकसभा #पंकजचौधरी #वेतनआयोग #सरकारकाउत्तर #कोटा #टीआरबालू #आनंदभदौरिया #वेतनमान

G News Portal G News Portal
214 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.