तमिलनाडु में मालगाड़ी के डीजल टैंकरों में भीषण आग, रेल यातायात प्रभावित

तमिलनाडु में मालगाड़ी के डीजल टैंकरों में भीषण आग, रेल यातायात प्रभावित

तिरुवल्लूर, तमिलनाडु: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्टेशन के पास रविवार सुबह एक मालगाड़ी के कई डीजल टैंकरों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह घटना चेन्नई-अराकोणम रेल खंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद हुई।

फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जो एक राहत की बात है। सूचना मिलते ही कई दमकलें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मालगाड़ी चेन्नई के एन्नोर से मुंबई जा रही थी। भीषण आग की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की जांच में जुट गए हैं। इस घटना के कारण चेन्नई-अराकोणम रेल खंड पर रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

#तमिलनाडु #मालगाड़ीमेंआग #रेलहादसा #तिरुवल्लूर #चेन्नई #रेलयात्राप्रभावित #डीजलटैंकर #रेलवेन्यूज़

G News Portal G News Portal
103 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.