डब्ल्यूसीआरईयू की प्रथम स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक-गंगापुर सिटी

डब्ल्यूसीआरईयू की प्रथम स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक-गंगापुर सिटी

डब्ल्यूसीआरईयू की प्रथम स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक-गंगापुर सिटी
  वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन की प्रथम महाप्रबंधक स्तरीय स्थायीवार्ता तंत्र बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें महाप्रबंधक  शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक  शोभन चैधुरी, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी  एम.आर. गोयल सहित सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे । इंश्योरेंस इस वर्ष कोरोना महामारी के बावजूद 6 प्रतिषत लोडिंग ज्यादा करने एवं निर्बाध ट्रेन परिचालन के लिये सभी रेल कर्मचारियों, अधिकारियो एवं यूनियन को धन्यवाद दिया एवं शुभकामनायें दी ।
स्थायी वार्ता तंत्र मे यूनियन के महामंत्री का. मुकेश गालव  ने रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को समाधान हेतु महाप्रबंधक महोदय के समक्ष रखा । जिन पर महाप्रबंधक महोदय ने महत्वपूर्ण निर्णय दिये । जीडीसीई के 270 पद स्वीकृत थे। 135 पद भर लिये गये। बाकी पर कार्यवाही की जा रही है। आरआरबी से 400 कर्मचारियों का पैनल प्राप्त हो चुका है । जिसमें 40 गार्ड, जेई व टेक्नीशियनों की पोस्टिंग की कार्यवाही जारी है।
आरआरसी से 216 ग्रुप डी का पैनल प्राप्त हो गया है। सभी इंजी. गेटों पर पुनः टीवीयू की गणना कर 12 से 08 घंटे ड्यूटी रिव्यू की जायेगी ।
एच.आर.एम.एस मे आ रही दिक्कत के मद्देनजर पास, पी.टी.ओ. तथा पी.एफ की निकासी पूर्व की भाॅंति मैनुअल भी जारी रखी जाये जब तक कि सिस्टम पूर्ण रूपेण व्यवस्थित न हो जाये । इस पर कार्यवाही की जायेगी।
रनिंग स्टाफ के हाल ही में जारी कैडर रिव्यू में मुख्यालय द्वारा मंडल के प्रस्ताव को दरकिनार कर बहुत कम पद सृजन किया है, इसे पुनः रिव्यू किया जायेगा ।
लोको इंस्पेक्टर का स्टेपिंग अप शीघ्र जारी कर एरियर सहित भुगतान किया जायेगा ।
रेलवे हाॅस्पिटल मे कोरोना संबंधी आरक्षित वार्डो को अब स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर रेल कर्मियो के सामान्य इलाज हेतु पुनः खोला जायेगा ।
ओवरटाइम, नाइट डयूटी और एन.एच.ए का रूका भुगतान किया जायेगा ।
गुना क्रू को कोटा की मालगाड़ियों मे बुक करना तत्काल बंद किया जायेगा ।
एन.पी.एस. से ओ पी.एस मे माॅगे गये विकल्पों मे रिजल्ट के हिसाब से उनका विकल्प स्वीकार कर आदेष जारी हो जायेगे।
की मेन का डयूटी रोस्टर में लंच टाईम 2 घंटे की जगह 1 घंटे किया जाने पर कार्यवाही की जायेगी।
इस बैठक मे माननीय महामंत्री कामरेड मुकेश गालव जी के नेतृत्व मे तीनों मंडलो से प्रतिनिधि उपस्थित रहे। महामंत्री का. मुकेश गालव ने पीएनएम कराने एवं निर्णयों हेतु माननीय महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित सभी विभागाध्यक्षो को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.