ट्रेन चालकों को दिए जा रहे फोग सेफ्टी डिवाइस-गंगापुर सिटी

ट्रेन चालकों को दिए जा रहे फोग सेफ्टी डिवाइस-गंगापुर सिटी

ट्रेन चालकों को दिए जा रहे फोग सेफ्टी डिवाइस

अब तक 200 से अधिक फोन सेफ्टी डिवाइस मंगवाए जा चुके-गंगापुर सिटी
कोहरे से निपटने के लिए कोटा रेल मंडल द्वारा चालकों को फोग सेफ्टी डिवाइस दिए जा रहे है। कोटा मंडल द्वारा अब तक 200 से अधिक फोन सेफ्टी डिवाइस मंगवाए जा चुके है। इन डिवाइसों को दिल्ली जाने वाले चालकों  को सौंपा जा रहा है। यह डिवाइस जीपीए सिस्टम से जुड़ा रहता है। करीब 500 मीटर दूरी से ही चालकों को सिग् होने का संकेत दे देता है। इससे चालक सतर्क हो जाता है। और संभावित दुर्घटना टल जाती है। मोंबाइलनुमा यह डिवाइस बोलकर और डिस्पले द्वारा दोनों तरीके से संकेत देता है। ड्यूटी ऑन करने के दौरान यह डिवाइस लॉबी में चालकों को सौंपे जाते है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद चालकों को यह डिवाइस वापस जमा कराने होते है। फिलहाल यह डिवाइस सवारी गाड़ी के चालकों को ही दिए जा रहे है। अधिक संख्या में डिवाइस आने पर मालगाड़ी के चालकों को भी यह डिवाइस दिए जाएगें।
रफ्तार में हुआ इजाफा:
फोग सेफ्टी डिवाइस आने से कोहरे में ट्रेन की रफ्तार में भी इजाफा हुआ है। डिवाइस से चालक अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ा रहे है।जब कि बिना डिवाइस वाली ट्रेनों को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलाया जाता है। सेफ्टी डिवाइस से दुघर्रटना की संभावना भी काफी कम हो गई है। सिग्नल का पता चलने पर चालक समय रहते ट्रेन को कंट्रोल कर लेता है। कोहरे से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा चालकों की लगातार काउंसिल भी की जा रही है। समझाइश और नए नियमों की जानकारी भी लगातार दी जा रही है। अधिकारियों द्वारा इंजनों मेूं फुट प्लेटिंग भी की जा रही है।
इस बार राहत कोहरे से
इस बार अधिक घना कोहरा नहीं होने से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दौड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट नहीं होने से यात्रियों को भी राहत मिल रही है।वही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय पाल ने बताया कि कोहरे से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए लगातार काउंसिल के साथ चालकों को फोग सेफ्टी डिवाइस भी उपलब्ध कराए गए है।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.