होली के त्योहार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे ने देशभर के 60 बड़े रेलवे स्टेशनों पर नई व्यवस्थाएं लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशन एंट्री गेट में बदलाव किए गए हैं।
हर साल होली के मौके पर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें 60 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर नई व्यवस्थाओं को लागू करने का फैसला लिया गया। इन व्यवस्थाओं के तहत:
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने जानकारी दी कि होली के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट साइट पर प्रवेश द्वारों में बदलाव किया गया है।
होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दिल्ली डिवीजन के 6 स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम तैयार किए हैं। ये स्टेशन हैं:
इन कंट्रोल रूम में मौजूद आधुनिक उपकरणों की मदद से ट्रेन संचालन और भीड़ नियंत्रण की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा विशेष ड्यूटी अधिकारी (एसडीओ) भी तैनात किए गए हैं।
रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे नए एंट्री नियमों का पालन करें और भीड़ से बचने के लिए पहले से योजना बनाकर यात्रा करें।
#IndianRailways #होली_यात्रा #RailwayUpdates #Holi2025
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.