निरीक्षण

निरीक्षण

निरीक्षण

सवाई माधोपुर 12 फरवरी 2021

कोटा रेलवे मंडल डीआरएम पंकज शर्मा आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे । डीआरएम विशेष सैलून से सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुँचे । जहाँ स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीना सहित अन्य स्थानीय रेलवे अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया । सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ ही डीआरएम पंकज शर्मा ने रेलवे अधिकारियोंके साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । डीआरएम ने वेटिंग रूम ,प्लेटफॉर्म, सरकुलइटिंग एरिया सहित स्टेशन परिसर की साफ सफाई का निरीक्षण कर रेलवे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर पर सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए ।निरीक्षण के दौरान डीआरएम में सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर चल रही वन्यजीवों की पेंटिंग के कार्य का भी निरीक्षण किया और रेलवे अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.