कोटा-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन शुरु-गंगापुर सिटी

कोटा-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन शुरु-गंगापुर सिटी

कोटा-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन शुरु-गंगापुर सिटी

कोटा से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन का संचालन शनिवार से फिर से शुरु हो गई है। इसके अलावा गांधीधाम-वैष्णोदेवी ट्रेन भी शनिवार से शुरु हो गई है। फिलहाल इन ट्रेनों को स्पेशल के नाम से चलाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09803 कोटा से हर शनिवार शाम 4.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 1.20 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 कटरा से हर रविवार रात 10.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8.40 बजे कोटा पहुंचेगी।रास्ते में यह ट्रेन कोटा मंडल के इन्द्रगढ़ सुमेरगंजमंडी, सवाईमाधोपुर, बयाना, गंगापुरसिटी, हिंडौनसिटी तथा भरतपुर आदि रेलवे स्टेशनों पर भी ठहरेगी। इस ट्रेन से दिल्ली, पंजाब और जम्मू आने-जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। गांधीधाम-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा गाडी संख्या 04675 गांधीधाम से हर शनिवार सुबह 9.10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.40 बजे श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04675 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा से हर गुरुवार को सुबह 9.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5.40 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.