अब 139 पर सुनी जाएगी रेलवे की सभी शिकायतें-गंगापुर सिटी
रेलवे की सभी शिकायतें एक नंबर 139 और सुनी जाएगी इसी नंबर पर यात्री अब अपने सुझाव भी दे सकते हैं पुराने सभी नंबर रेलवे ने अब बंद कर दिए हैं।अधिकारियों ने बताया कि यात्रीअब खानपान बुकिंग,आरक्षण शिक्षा, पार्सल माल लदान,सामान्य शिकायते तथा कोच मित्र हेल्पलाइन आदि की शिकायतें और सुझाव एकीकृत नंबर 139 पर दे सकते हैं। इसके अलावा यात्री ने बनाए डब्लू डब्लू इंडियन रेलवेज गोव इन पोर्टल पर भी अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकते हैं। अभी तक थे अलग अलग नंबरअभी तक अलग-अलग शिकायतों के लिए अलग-अलग नंबर से यात्रियों को इन सभी नंबरों को याद रखना मुश्किल था। इस परेशानी को देखते हुए रेलवे ने एक ही नंबर 139 लागू करने का निर्णय लिया है। अभी तक यात्री सुरक्षा और मदद के लिए 182,सामान शिकायत 138,कोच मित्र हेल्पलाइन के लिए 588888, दुर्घटना हेल्पलाइन 1072 सर्तकता हेल्पलाइन 152210 तथा खान-पान के लिए 1800111321 नंबर पर फोन करते थे।