Rail News: सोगरिया-दिल्ली तीन महिने रद्द, तीन साल बाद भी नहीं मिल रहा सोगरिया स्टेशन का लाभ

Rail News: सोगरिया-दिल्ली तीन महिने रद्द, तीन साल बाद भी नहीं मिल रहा सोगरिया स्टेशन का लाभ

सोगरिया-दिल्ली आज से तीन महिने रद्द, तीन साल बाद भी नहीं मिल रहा सोगरिया स्टेशन का लाभ
कोटा। सोगरिया-नई दिल्ली ट्रेन (20451-52) का संचालन रविवार से से तीन महिने के लिए बंद हो जाएगा। एक मार्च से यह ट्रेन फिर से शुरु होगी। रेलवे ने इसका कारण कोहरा बताया है। 
उल्लेखनीय है कि सोगरिया स्टेशन को बने तीन साल हो गए। लेकिन अभी तक यात्रियों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। रोजाना एक मात्र रेगुलर ट्रेन भी अब तीन महिने के लिए बंद हो जाएगी। इस ट्रेन से स्टेशन पर कुछ रौनक रहती थी, लेकिन यह ट्रेन भी बंद हो जाने से अगले तीन महिने स्टेशन सूना हो जाएगा। 
करीब दो 12 करोड़ रुपए कर बनाए गए इस स्टेशन का लोकार्पण 5 जनवरी 2022 में हुआ था। रेलवे द्वारा इसको कोटा का उपनगरिया सैटेलाइट स्टेशन बनाने का दावा किया था। लेकिन उद्घाटन के तीन साल बाद भी यह अपने मकसद में अभी तक पूरी तरह सफल नहीं हो सका है। 
चंद ट्रेनों का ठहराव
यहां पर अभी भी गिनती की ही ट्रेनें ठहरती हैं। इनमें अभी अधिकतर साप्ताहिक हैं, जो रात में रुकती हैं। कोटा आने वाली अधिकतक ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। यहां से अभी एक मात्र ट्रेन सोगरिया-निजामुद्दीन चलती है। इसके अलावा कोटा-बीना मेमू, भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एवं बीकानेर-पुरी ट्रेन सोगरिया स्टेशन पर रुककर बाईपास हो जाती हैं। यह ट्रेनें कोटा नहीं आतीं। 
जब कि लगभग सभी ट्रेनों को कोटा की जगह सोगरिया होते हुए भी चलाया जाना था। लेकिन अभी इस पर भी कोई निर्णय नहीं हो सका है। इसका असर कोटा स्टेशन पर पड़ रहा है। यहां प्लेटफार्म खाली होने के इंतजार में कई ट्रेनों को आऊटर पर खड़ा होना पड़ता है। 
गौरतलब है कि कोटा स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या कम करने के लिए ही सोगरिया स्टेशन बनाया गया था। लेकिन तीन साल बाद भी कोटा स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या में विशेष कमी नहीं आई है। 
इन ट्रेनों का नहीं ठहराव
बारां और गुना-बीना तथा गुडला होते हुए सवाईमाधोपुर जाने वाली कई ट्रेनों का ठहराव सोगरिया में नहीं हैं। यह ट्रेनें सीधी कोटा आकर रुकती हैं। इसके चलते सोगरिया स्टेशन का पूरा उपयोग ही नहीं हो रहा है। साप्ताहिक भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली, बीकानेर-पुरी, कोटा-इन्दौर प्रतिदिन, भोपाल-जोधपुर, इटावा-कोटा, भगत की कोठी-विशाखापट्टनम, अजमेर-जबलपुर दयोदय, अजमेर-दुर्ग, मदार-कोलकाता, दुर्ग-अजमेर, उदयपुर-शालीमार, अजमेर-संतरागाछी, विशाखापटनम-भगत की कोठी, कोलकाता-मदार तथा भागलपुर-अजमेर टे्रन शामिल है। 
नई समय सारणी में हो सकता है ठहराव
रेलवे द्वारा अगले साल से ट्रेनों की नई समय सारणी जारी की जाएगी। अधिकारियों ने उम्मीद जताई की नई समय सारणी में सोगरिया में कुछ ट्रेनों के ठहराव और यहां से बाई पास की घोषणा हो सकती है। कोटा रेल मंडल द्वारा इसके प्रस्ताव भी जबलपुर मुख्यालय भेज रखे हैं। 
रोड चौडा नहीं
इसके अलावा यात्रियों द्वारा यहां रेलवे ओवर ब्रिज से सोगरिया नार्थ एक्स सोसायटी तक रोड को चौड़ा कर बीच में डिवाइर बनाने की भी मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक यह काम भी पूरा नहीं हो सका है।

G News Portal G News Portal
190 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.