रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रेलवे स्वास्थ्य निरीक्षक 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Rail News। भोपाल रेलवे मंडल के इटारसी स्टेशन पर तैनात एक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) को शुक्रवार देर रात सीबीआई ने 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नर्मदापुरम में सीएचआई यह रिश्वत एक ठेकेदार से वसूल रहा था। सीबीआई मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सीएचआई का नाम हरिमोहन मीणा बताया जा रहा है।

ठेकेदार योगेश साहू ने सीबीआई को शिकायत की थी कि वह इटारसी स्टेशन पर उसका सफाई का ठेका है। गत वर्ष सितंबर में उसका 9 लाख 25 हजार रुपए का बिल तैयार हुआ था। लेकिन यह बिल पास करने के लिए हरिमोहन उससे एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बाद में हरि मोहन 75 हजार रुपए पर राजी हो गया। लेकिन इसके बाद भी कोई ना कोई बहाना लगाकर हरि मोहन ने बिल को रोके रखा।

सीबीआई के पास पहुंचा मामला

इसके बाद हरि मोहन ने मामले की शिकायत भोपाल सीबीआई को कर दी। इस शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाते हुए योगेश साहू से 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हरि मोहन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

कोटा में बंद सफाई की मशीनें

उल्लेखनीय है कि कोटा में मशीनीकृत सफाई का ठेका है। लेकिन कोटा में जब से अमृत भारत स्टेशन का काम शुरू हुआ तब से मशीनों से सफाई करना पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे स्टेशन की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जगह-जगह गंदगी नजर आने लगी। पानी की तेज धार से सफाई करने वाली जेट प्रेशर मशीन को कबाड़ में पटकने से स्टेशन पर जालियां, कोने और पिलर के आसपास की जगह गुटके और पान की पीक से लाल होते चले गए।

डीआरएम ने लगाई फटकार

पिछले महीने आए नए डीआरएम अनिल कालरा ने स्टेशन की बिगड़ी सफाई व्यवस्था देखी तो स्वास्थ्य निरीक्षकों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद ठेकेदार ने कबाड़ में पड़ी इन मशीनों को बाहर निकाला। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड से आई टीम के समय ठेकेदार इन मशीनों को दुरुस्त करता नजर आया।

#रिश्वत #गिरफ्तारी #सीबीआई #रेलवे #कोटा #इटारसी #सफाई #भ्रष्टाचार

G News Portal G News Portal
331 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.