Railway : रेल मंत्री ने की अवार्ड की घोषणा

Railway : रेल मंत्री ने की अवार्ड की घोषणा

Rail News: रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा शील्ड का वितरण 21 दिसंबर को दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित 69वें वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के किया जाएगा।
ओवरऑल शील्ड नॉर्थ ईस्टर्न और सेंट्रल को इस बार ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए गोविंद बल्लभ पंत शील्ड इस बार नॉर्थ ईस्टर्न और सेंट्रल रेलवे ने संयुक्त रूप से जीती है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार यह शील्ड नॉर्दर्न एंड नॉर्थ-वेस्ट रेलवे तथा इससे पहले पश्चिम-मध्य रेलवे को मिली थी।
पश्चिम-मध्य रेलवे ने फिर जीती अकाउंट एंड फाइनेंस मैनेजमेंट शील्ड, कार्मिक विभाग शील्ड पर भी किया कब्जा
रेलवे बोर्ड द्वारा बुधवार को 2023-24 के रेल मंत्री अवार्ड की घोषणा की गई है। इसमें 17 जोनों में से सबसे उत्कृष्ट काम के लिए रेलवे बोर्ड ने पश्चिम-मध्य रेलवे को अकाउंट एंड फाइनेंस मैनेजमेंट शील्ड देने का निर्णय किया है। यह शील्ड पश्चिम-मध्य रेलवे को पिछली बार भी मिली थी। इसके अलावा पश्चिम-मध्य रेलवे ने इस बार कार्मिक विभाग की शील्ड पर भी कब्जा जमाया है।
 
पिछड़ा पश्चिम-मध्य रेलवे
शील्ड प्राप्त करने में पश्चिम-मध्य रेलवे इस बार पिछड़ा नजर आया। पश्चिम-मध्य रेलवे इस बार दो ही शील्डों पर कब्जा जमा पाया। जबकि पिछली बार पश्चिम-मध्य रेलवे ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग को रोलिंग स्टॉक शील्ड,कोरोना के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए स्वास्थ विभाग, सभी कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड ऑनलाइन करने पर कार्मिक विभाग तथा निर्धारित लक्ष्य से अधिक बिक्री करके पर बिक्री प्रंबधन शील्ड भण्डार विभाग को सयुंक्त रूप से जीती थी। पश्चिम-मध्य रेलवे का यह रिकॉर्ड 2003 के बाद सबसे अधिक था। इसके पहले 2015 में भी पश्चिम-मध्य रेलवे को 5 दक्षता शील्ड प्राप्त हुई थीं।
इन जोनों ने गत शील्ड
व्यापक स्वास्थ्य देखभाल शील्ड दक्षिणी एवं उत्तर पश्चिमी रेलवे (संयुक्त रूप से),
सुरक्षा कवच दक्षिणी रेलवे,
सिविल इंजीनियरिंग शील्ड दक्षिण,-मध्य, पश्चिमी एवं दक्षिणी रेलवे (संयुक्त रूप से),
रोलिंग स्टॉक शील्ड (पहले मैकेनिकल इंजीनियरिंग शील्ड) दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे,
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शील्ड,
सिग्नल एवं इंजीनियरिंग शील्ड मध्य एवं पूर्वी तट रेलवे (संयुक्त रूप से),
दूरसंचार शील्ड उत्तरी एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (संयुक्त रूप से),
स्टोर शील्ड मध्य रेलवे,
यातायात परिवहन शील्ड मध्य रेलवे,
लेखा एवं वित्त प्रबंधन शील्ड पश्चिम-मध्य रेलवे
वाणिज्यिक की पूर्वी रेलवे,
सिविल इंजीनियरिंग निर्माण शील्ड मध्य, दक्षिण मध्य और पूर्व मध्य रेलवे (संयुक्त रूप से),
कार्मिक प्रबंधन शील्ड पश्चिम-मध्य रेलवे,
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन यूनिट शील्ड रेल कोच फैक्ट्री एवं चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (संयुक्त रूप से),
पर्यावरण एवं स्वच्छता शील्ड मध्य रेलवे,
सर्वश्रेष्ठ कार्यशाला (रोलिंग स्टॉक) एवं रनिंग रूम शील्ड
प्रयागराज मंडल/ उत्तर-मध्य रेलवे रनिंग रूम,
गोल्डन रॉक वर्कशॉप दक्षिणी रेलवे,
बिक्री प्रबंधन शील्ड, लेवल क्रॉसिंग और रोड ओवर/ अंडर ब्रिज सुरक्षा कार्य शील्ड, सुरक्षा कवच, गोविंद वल्लभ पंत शील्ड, रेल मदद शील्ड एनएफआर शील्ड
पूर्वी रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर एवं मध्य रेलवे (संयुक्त रूप से) पूर्वोत्तर रेलवे, पश्चिम रेलवे।

G News Portal G News Portal
301 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.